बालोद.
जिले में प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने दूध गंगा में अनियमितताओं की शिकायतों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री बनाने वाली जगह पर भारी गंदगी पाई गई, जिससे नाराज कलेक्टर और एसडीएम ने तत्काल दूध गंगा को बंद करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि दूध गंगा केंद्र सहकारी समिति के माध्यम से संचालित होता है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच कलेक्टर ने सभी खाद्य उत्पादों के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान दूध गंगा की मिठाइयों में चींटियां मिलने की बात भी सामने आई, जिसके बाद कलेक्टर ने इसे सील करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि खाद्य विभाग की मॉनिटरिंग में कमी के कारण इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अब इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…
चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…
रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…
बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…
पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…