छात्र अर्जुन सिंह जादोन देश के सर्वश्रेष्ठ 100 में चयनित

  • छात्र अर्जुन सिंह जादोन देश के सर्वश्रेष्ठ 100 में चयनित
  • छात्र अर्जुन सिंह को स्कूल शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों ने दी बधाई
  • छात्र अर्जुन सिंह जादोन गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

भोपाल

प्रदेश के भोपाल जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया सड़क के कक्षा-12 के छात्र अर्जुन सिंह जादोन के वीरगाथा आलेख को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आलेखों में चुना गया है। छात्र अर्जुन सिंह की इस उपलब्धि पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस सहित विभागीय अधिकारियों ने बधाई देते हुए छात्र अर्जुन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस वर्ष 2023-24 में वीरगाथा प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 10 लाख विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी। राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में भोपाल जिले के परवलिया सड़क के कक्षा-12 के छात्र अर्जुन सिंह का आलेख ग्रुप-4 में चयनित हुआ। यह एक बड़ी उपलब्धि है। छात्र अर्जुन सिंह जादोन को आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को नई दिल्ली में सम्मानित किया जायेगा। छात्र अर्जुन सिंह ने परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को अपना आदर्श बताते हुए आलेख लिखा था।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित वीरगाथा प्रोजेक्ट में देशभर के विद्यालयीन छात्र वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कविता, आलेख, कहानी, ड्राइंग और वीडियो निर्माण जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 4 श्रेणियों कक्षा-3 से 5, कक्षा-6 से 8, कक्षा-9 से 10 और कक्षा-11 से 12 के छात्र भाग लेते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक ग्रुप में सभी गतिविधियों के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago