कॉलेज में कबड्डी खेलते समय छात्र की तबीयत बिगडी, अस्पताल में हुई मौत

इंदौर

 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुमास्ता नगर स्थित वैष्णव मैनेजमेंट कॉलेज में  कबड्डी खेलने के बाद तेजस चौबे नाम के एक छात्र ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। कॉलेज में कबड्डी खेलने के बाद 20 वर्षीय छात्र तेजस चौबे की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद तेजस को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से मौत हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कॉलेज में कबड्डी के लिए सिलेक्शन था। तेजस जब कॉलेज आया था, तब ही उसने अपने दोस्तों को अपनी तबीयत को लेकर बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जिसके बाद अन्य छात्रों ने उसे खेलने से मना किया था। तेजस सभी के मना करने के बाद भी वह नहीं माना और कबड्डी खेला। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद पांच-दस मिनट खेला और साइड में जाकर बैठ गया। उसको गैस बन रही थी। वह डकारें भी ले रहा था। इसके बाद वह उल्टी करने लगा। हमें लगा कि कुछ खा लिया होगा, जिस कारण से उसे एसिडीटी बन रही होगी।

तेजस को डाक्टरों ने बताया था पैरालाइज

तबीयत बिगड़ते ही तेजस मैदान में ही लेट गया। फिर सभी छात्र उसे लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहले तो हालत गंभीर देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया, लेकिन फिर भर्ती किया। उसकी सांसे रूक गई थी। इसके बाद उसे सीपीआर दिया तो सांस आई। वहां मौजूद डाक्टरों ने बताया कि वह पैरालाइज हो गया था। गैस जमने और एसिडीटी के कारण साइलेंट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर 2 बजे की है।

छात्र की मौत के बाद पूरे कॉलेज में छाया मातम

वैष्णव कालेज प्रबंधक ने बताया कि डीएवीवी में युवा उत्सव के दौरान कॉलेज के छात्र अभ्यास कर रहे थे, तभी छात्र तेजस की मौत हो गई। वहीं, छात्र की मौत के बाद पूरे कॉलेज में मातम छा गया। मंगलवार को कॉलेज की सभी कक्षाएं स्थगित रहेगी। संस्थान परिसर में दोपहर तीन से चार बजे तक चलित श्रध्दांजलि रहेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

10 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

10 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

11 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

12 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

12 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

12 hours ago