वीर बाल दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों ने बनाये शहीदों के चित्र

भोपाल
प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में 'वीर बाल दिवस' सप्ताह के मौके पर 26 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत पर चित्र बनाए।

प्रदेश के अनेक स्कूलों में 'मेरे सपनों का भारत', 'मुझे किससे खुशी होती है', 'राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका' और 'विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण' विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन, कविता और डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। अनेक स्कूलों में प्रार्थना सभा और विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रेरणा के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों की प्रेरणादायी कहानी सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने 26 दिसम्बर 1705 को 9 वर्ष और 6 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन दोनों महान बाल वीरों को श्रद्धाजंलि देने के लिये स्कूलों में यह आयोजन किये गये। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

5 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

5 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

5 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

6 hours ago