दीक्षांत शपथ और उपदेश को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी: राज्यपाल पटेल

राज्यपाल पटेल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि और स्वर्ण पदक

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षित वही है, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी होते हैं। विद्यार्थी जीवन में विश्वविद्यालय से प्राप्त होने वाले संस्कार जीवन के हर कदम पर आपके पथ प्रदर्शक होते है। पटेल मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक आगे बढ़ने के लिय प्रेरित करता है। जीवन की सफलताओं में कभी भी अपने माता-पिता और गुरुजनों को नहीं भूलें। उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पटेल ने कहा कि शिक्षक, युवा वर्ग को दृढ़ संकल्पवान बनाएं। उन्हें समस्याओं से जूझना सिखाएं ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी एपका आत्मबल बना रहें। विद्यार्थी वंचित वर्गों के प्रति भी संवेदनशीलता के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहें।

स्वच्छता दिवस पर सक्रियता से भाग लें विद्यार्थी

राजपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता दिवस पर होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर और उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। राज्यपाल पटेल एवं अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कुलपति राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, प्रो. एस. सूर्यप्रकाश भी उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय शिक्षा की ऐतिहासिकता और गौरवशाली विरासत की महत्ता पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेश कुमार जैन ने बताया कि 165 विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किये गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने दीक्षित विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश दिया और दीक्षांत शपथ दिलाई।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

2 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

2 hours ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया   दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…

2 hours ago