इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ओमनी स्कूल के वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण अवतारी पुरुष थे फिर भी उनका जीवन विविध कठिनाइयों से भरा रहा है। उन्होंने सांसारिक जीवन जीते हुए मानव कल्याण के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है। विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से शिक्षा ग्रहण करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यों सहित गीता भवन के संचालन में सूरी परिवार के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में सुमित सूरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया और स्मृति स्वरूप श्रीनाथजी की प्रतिमा का चित्र भेंट किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला, गौरव रणदीवे, सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के संचालकगण सुमित सूरी, हेमंत सूरी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…