सुकमा मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों को किया ढेर, हथियार बरामद

सुकमा 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबर है कि इस दौरान  तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलापल्ली इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस आधार पर DRG के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे। 18 दिसंबर की सुबह जब जवान उस इलाके में पहुंचे, तो माओवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला सुकमा की डीआरजी(जिला रिजर्व गार्ड) टीम ने गुरुवार की सुबह सर्च आपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ स्थल से हथियारों की बरामदगी हुई है, हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान और बरामद सामग्री का विस्तृत विवरण अभियान पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा।

इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है। बता दें कि पिछले दो वर्ष में माओवादियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

इसके जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की और दोनों तरफ से सुबह से ही गोलीबारी जारी है। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कैडर के होने की संभावना जताई जा रही है। इस कैडर पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

3 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे गए थे 12 नक्सली

इससे पहले 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी मारा गया था। वहीं, इस एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 घायल हुए थे।

16 नवंबर- 3 नक्सली मारे गए थे

16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। इसमें तीन नक्सली मारे गए थे। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

Admin

Recent Posts

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …

कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर…

2 minutes ago
राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव : इंटर कनेक्शन कार्य… आरके नगर टंकी से आज सप्लाई नहीं…

राजनांदगांव , निगम अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटर कनेक्शन कार्य करेगा। इस कारण…

3 minutes ago
राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव : मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली बिखेरने जुटेंगे रिटायर इंजीनियर्स…

राजनांदगांव , मोतीपुर-नया ढाबा मार्ग किनारे स्थित मुक्तिधाम के उद्यान में हरियाली की सुंदरता भरने…

7 minutes ago
राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव : महाभारत की कथाओं को पंडवानी के जरिए जीवंत पेश करती थीं तीजन बाई…

राजनांदगांव , एक्सपर्ट जिम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर छत्तीसगढ़ लोक विरासत की पंडवानी गायिका…

11 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी …

रायपुर । दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में…

12 minutes ago
राजनांदगांव : ममता नगर में नाली और पेवर्स निर्माण का किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव : ममता नगर में नाली और पेवर्स निर्माण का किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव| शहर के ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज (नाली) एवं पेवर्स निर्माण का रविवार…

15 minutes ago