गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी

भोपाल
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में एक बार फिर भारी भीड़ उमडऩे लगी है। भोपाल रेल मंडल से अब तक 18 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों में ओवर वेटिंग की स्थिति बन रही है। भोपाल रेल मंडल के अनुसार, गोरखपुर, पुणे, मुंबई के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे द्वारा संचालित समर स्पेशल ट्रेनों में नियमित ट्रेनों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक ज्यादा किराया तय किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए किया जाएगा।

अप्रेल और मई में चलेंगी रेलगाडिय़ां
ट्रेन संख्या 01415 पुणे- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 1 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सायं 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 2 अप्रैल से 1 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 5:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रात 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
 
यह स्पेशल ट्रेन मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी। ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 1 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सीएसएमटी स्टेशन से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 3 अप्रैल से 2 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्यरात्रि 12:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के बीना, भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

ऐसे कराएं टिकट
ट्रेन में टिकट लेने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या 'IRCTC Rail Connect App' पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद 'From' (जहां से जाना है) और 'To' (जहां तक जाना है) स्टेशन भरें, यात्रा की तारीख चुनें और 'Search Trains' पर क्लिक करें। उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (जैसे- Sleeper, 3AC, 2AC) चुनें। यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

2 minutes ago
CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम…

7 minutes ago
CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत   रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में मिलेगी कक्षा 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

20 जून तक आवेदन आमंत्रित,05 जुलाई को होगी चयन परीक्षा जगदलपुर, राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री…

19 minutes ago
प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में खेत बचाओ अभियान

प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को मिलेगा बढ़ावा देने दंतेवाड़ा जिले में खेत बचाओ अभियान

रायपुर,   छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और लोगों…

20 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

70 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण, शेष आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा सुशासन…

22 minutes ago