सुरजेवाला के बिगड़े बोल – बोले सिंधिया ग्वालियर जायेंगे तो बजेंगे….

ग्वालियर

 विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी में सर फुटबाल की स्थिति बनी हुई है। सिंधिया ग्वालियर चंबल जाएंगे तो जूते बजेंगे। राकेश सिंह को प्रभारी बनाकर मंच पर नहीं जाने दिया गया। मंच पर जाने के लिए वीडी शर्मा को बेरीगेट्स कूदना पड़ रहा है।

बीजेपी हार का मुंह देखकर बोखलाई है। दरअसल, रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस की एक बड़ी बैठक के सिलसिले में भोपाल में है। इस बैठक में वे आज जिला अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा और INDIA गठबंधन की भोपाल में होने वाली पहली रैली की तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में यात्रा को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने की घोषणा की थी लेकिन किन्ही कारणों से कांग्रेस यात्रा निकालने में भाजपा से पीछे रह गई। अब कांग्रेस इसकी तैयारी में जुट गई है।

गोडसे की उत्तराधिकारी और गांधी की बात
पत्रकारों से आगे चर्चा में सुरजेवाला ने पीएम मोदी के सनातन वाले बयान पर भी पलटवार किया। एमपी कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि गोडसे के उत्तराधिकारी अब महात्मा गांधी की बात करते हैं। हमने भारत के लिए सीने पर गोली खाई है। बीजेपी भारतीय परंपरा और संस्कृति को चुनौती दे रही। ये नहीं जानते सनातन युग युगांतर से है और आगे भी रहेगा। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

42 minutes ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

51 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

57 minutes ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

57 minutes ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago