सीहोर में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी, रेस्टोरेंट में रसोइए का करता था काम

सीहोर
सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उस पर बांग्लादेशी होने का शक है। वह पिछले पांच साल से सीहोर में रह रहा था। एक रेस्टोरेंट में वह खाना बनाने का काम करता था। VHP और बजरंग दल ने पुलिस को उसकी शिकायत दी थी। उन्हें संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों पर संदेह हुआ, इसके बाद निगरानी के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फर्जी आधार कार्ड बनवाने का शक

पुलिस के अनुसार, इरसाद के पहचान पत्र में नाम मेल नहीं खा रहा है। पुलिस को शक है कि उसने फ़र्ज़ी तरीके से आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए हैं। जांच में पता चला है कि उसने 2020 में ये कार्ड बनवाए थे। वह अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सारंगाखेड़ी लोटिया फार्म इलाके में रह रहा था। ग्रामीणों और VHP कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर शिकायत की गई।
सरपंच के लैटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था। इसी के आधार पर इरसाद ने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाया। उसने समग्र आईडी के लिए भी आवेदन किया था। सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही बारीकी से जांच

सीएसपी ने कहा, 'आरोपी का नाम उसके आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहा है। पुलिस उसके बाकी कागजात भी जांच रही है। अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने भी पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच करने को कहा है।'

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Bangladeshi

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

9 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

10 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

10 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

11 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

11 hours ago