मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर से पहले करना होगा शपथ ग्रहण, यह है बड़ा कारण

भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 163 पर जीत दर्ज की। 16 दिसंबर से मलमास की शुरुआत हो रही है, ऐसे में इससे पहले सीएम और मंत्रियों को शपथ ग्रहण करना होगा। मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री के रूप में कोई चेहरा सामने नहीं रखा था, यहां नरेन्द्र मोदी के फेस को ही सामने रखकर चुनाव लड़ा गया। अब चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में शिवराज सिंह चौहान सहित कई नाम चल रहे हैं। भाजपा नेतृत्व जल्द ही इस पर फैसला लेने जा रहा है, यहां पढ़िए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री चयन

मीडिया से बोले शिवराज- मैं सीएम पद के बारे में नहीं सोचता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद सीएम बनने को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं सीएम पद के बारे में नहीं सोचता, मेरी पार्टी तय करेगी कि कहां काम करना है। आईएनडीआइए गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष पीएम नरेन्द्र मोदी का मुकाबलना नहीं कर सकता, वे फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। दक्षिण में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।

16 दिसंबर से पहले होगी सीएम पद की शपथ
मध्य प्रदेश 15वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। उधर 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं, जिसमें सभी मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के लिए सीएम पद के लिए चेहरा तय जल्द ही शपथ ग्रहण हो सकता है।

चुनाव में चली लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत में लाड़ली बहना योजना का भी योगदान माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभाओं में शिवराज सरकार के काम का उल्लेख किया था। इससे इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं वे चौथी बार सीएम बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश में इस बार नहीं था कोई सीएम फेस
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कोई सीएम का फेस नहीं बनाया था। शिवराज सिंह चौहान के बाद नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नामों की भी चर्चा शुरू हो गई है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

7 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

7 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

7 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

7 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

7 hours ago