थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा अवैध अंग्रेजी व देसी शराब सहित बोलेरो लोडिंग पीकअप वाहन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

धार
 पुलिस अधीक्षक धार  मनोजकुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार  इन्द्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी कुक्षी सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में फरार ईनामी बदमाशों की धरपकड़ तथा अवैध शराब,जुआ,मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.03.2024 को थाना टांडा प्रभारी उनि जीएस भयडिया व टीम को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की टाण्डा जीराबाद मैनरोड ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने लोडिंग पीकअप बोलेरो वाहन क्रमांक MP11G6561 खडी है ! बोलेरो पीकअप गाडी में पानसिह पिता कालु भील निवासी जमाल का बैठा हुआ है व पीकअप गाडी में अंग्रेजी माउण्ट बीयर, अंग्रेजी गोवा शराब व प्लेन शराब की पेटियां भरी हुई है ।

 मुखबीर की सुचना पर थाना प्रभारी टाण्डा उनि जीएस भयडिया व टीम द्वारा त्वरित व विधिसगंत कार्यवाही करते हुए टाण्डा जीराबाद मैनरोड ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने पहुचकर ग्राम धावडदा धर्मशाला के सामने खडी लोडिंग बोलेरो पीकअप गाडी क्रमांक MP11G6561 तथा उसमें बैठे पानसिह पिता कालु भील निवासी जमाल को हिरासत में लेकर लोडिंग बोलेरो पीकअप वाहन की तलासी के दौरान बोलेरो पीकअप गाडी  में 42 पेटी अंग्रेजी माउण्ड 6000 कम्पनी की बीयर व 14 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 04 पेटी देसी दुबारा प्लेन शराब कुल 489.6 बल्क लीटर किमती 1,01,340 रुपये की भरी हुई थी

 जप्त शराब व बोलेरो लोडिंग पीकअप की कुल किमत 9,01,340 रुपये । लोडिंग बोलेरो पीकअप वाहन में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पानसिह पिता कालु भाभर जाति भील निवासी ग्राम जमाल थाना टाण्डा का होना बताया । आरोपी पानसिह भाभर के विरुध्द धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपी पानसिह भाभर से जप्त अंग्रेजी व देसी शराब के सबंध में पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है । उपरोक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी जीएस भयडिया, कार्यवाहक सउनि दिवाकरसिह बैस ,आर.987 राहुलसिह भदोरिया, आर.990 राजकुमार गुर्जर,आर.980 राहुलसिह चौहान,आर.233 मनीष पाल की सराहनीय भुमिका रही है टांडा से प्रियेश गेहलोत ने जानकारी दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago