देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स अगस्त, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी पंच पर भी छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान टाटा पंच (Tata Punch) खरीदने पर 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि 85,000 रुपये तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट टाटा पंच सीएनजी पर मिल रहा है। जबकि टाटा पंच पेट्रोल पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
टाटा पंच में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर दिया गया है। भारतीय मार्केट में टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.20 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 10.32 लाख रुपये तक जाती है।
दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर टाटा पंच में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का यूज किया गया है जो 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, पंच सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी आती है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…