श‍िवपुरी में बाजार में शराब पीकर घूमता मिला शिक्षक… डीईओ ने किया निलंबित

 श‍िवपुरी

 खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत बूधौन राजापुर में शराब पीकर घूमते मिले शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी बस्ती बूधौन राजापुर के शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बूधौन राजापुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी बस्ती में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल जाटव के संबंध में लगातार शिकायत मिल रहीं थीं कि वह स्कूल में पढ़ाने की बजाय शराब पीकर गांव में घूमता है।

अधिकारी जांच करने गए थे

इन शिकायतों के क्रम में बीईओ व बीआरसीसी ने शनिवार को शिकायत के बाद बीएसी जगदीश सिंह मेहते व सीएसी उदय सिंह परिहार को जांच के लिए भेजा था। शिक्षक बाबूलाल जाटव उन्हें भी बाजार में नशे की हालत में घूमते हुए मिला था। शिक्षक के शराब के नशे में घूमते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई

इस पर खनियाधाना बीईओ व बीआरसीसी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इस प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ समर सिंह राठौड़ ने शिक्षकीय मर्यादा के प्रतिकूल व पदीय दायित्व का निर्वहन न करने वाले शिक्षक को निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, नियमित विद्यालय पर उपस्थित होकर शैक्षणिक कार्य न करने सहित शिक्षक के पदीय दायित्वों के प्रतिकूल आचरण का दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय करैरा रखा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Teacher

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

42 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

57 minutes ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

1 hour ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

1 hour ago