शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित

भोपाल  

प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, देवरी सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री रामलाल अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुँचने और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने उन्हें निलंबित किया है।

सागर के प्रिंट एवं सोशल मीडिया के संस्करणों में खबर प्रकाशित हुई थी कि शास. प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, विकासखण्ड देवरी जिला सागर में पदस्थ श्री रामलाल अहिरवार ने शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और संस्था के छात्रों के बैगो पर लोटने लगे। शिक्षक की हरकतों की खबर लगते ही अभिभावक भी संस्था में पहुंच गये। अभिभावकों द्वारा बात करने पर शिक्षक नशे की हालत में कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। शिक्षक द्वारा शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी की गई।

श्री अहिरवार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण, शिक्षकीय गरिमा, के प्रतिकूल, विभाग एवं जिले की छवि धूमिल की जाना परिलक्षित होने के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है। म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शाहगढ जिला सागर नियत किया गया है। श्री अहिरवार को, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी की भी दर्ज कराई जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago