भोपाल
प्रियंका गांधी के ग्वालियर प्रवास को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और प्रियंका पर जमकर हमला बोला है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अगर प्रियंका गांधी ग्वालियर आ रही हैं तो बताएं कि पिछली बार जनादेश लेकर उन्होंने ग्वालियर की जनता की पीठ में छूरा क्यूं घोंपा। महाराज सिंधिया के नाम पर वोट मांगे, उनका चेहरा दिखाया, जनता से सरोकार रखने वाले का चेहरा दिखाकर कारोबार से सरोकार रखने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया। क्या ग्वालियर की जनता से माफी मांगेंगी प्रियंका गांधी? उधर मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि एमपी की धरती पर प्रियंका वाड्रा का स्वागत है। यह राजस्थान नहीं है जहां की महिला विधायकों को भी असुरक्षा महसूस होती है।
राजस्थान में हिन्दुओं उत्पीड़न पर भी बोलें: पवैया
उधर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने भी प्रियंका के ग्वालियर प्रवास को लेकर ट्वीट किया है। पवैया ने कहा है कि आज ग्वालियर में प्रियंका वाड्रा राजस्थान की कांंग्रेस हुकूमत में हो रहे महिलाओं पर असीमित अत्याचार और हिंदू समाज के उत्पीड़न व निर्मम हत्याओं के बारे में भी कुछ बोलने का साहस करेंगी क्या? उन्हें इस पर भी बोलना चाहिए।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…