दतिया में राजस्थान से ज्यादा तापमान, टेम्प्रेचर 47 डिग्री पार

भोपाल

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर-चंबल और निमाड़ लू की चपेट में है। जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। रविवार को दतिया में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 47.5 डिग्री रहा। वहीं, भिंड में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया।
सूर्य देव के तीखे तेवरों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग को भट्टी की तरह तपा डाला है. रविवार को इस रीजन का दतिया पूरे राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा. यहां पारा 47.5 डिग्री तक पहुंच गया. दतिया पूरे देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर रहा. पहले पर दिल्ली का नजफगढ़ और दूसरे पर आगरा है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गुना और ग्वालियर में पारा 45.5 डिग्री पर पहुंच गया. अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ग्वालियर सहित भिंड, दतिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. तीनों जिले 23 मई तक तीव्र लू की चपेट में रहेंगे.

आईएमडी के भोपाल केंद्र की ओर से देर रात मीडिया के साथ साझा किए गए एक व्हाट्सएप मैसेज के अनुसार, दतिया में देश में तीसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

इसमें कहा गया है कि दिल्ली के नजफगढ़ में रविवार को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक है, इसके बाद आगरा में 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश धवले ने कहा, एमपी के छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पारा क्रमश: 43.1, 43 और 41 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया.

वहीं, सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

पश्चिमी और पूर्वी एमपी के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति देखी जा सकती है. इनमें से कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  नागरिकों को…

2 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल डेका

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’: योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल डेका

अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपालरायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…

6 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

रायपुर, अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास…

14 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

19 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

23 minutes ago
उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन में नर्मदा एक्सप्रेस में धक्का लगने पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर

उज्जैन. नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवक पर जानलेवा हमला हो गया। कोच के…

27 minutes ago