विघ्नहर्ता की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस और ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव

बुरहानपुर
विघ्नहर्ता की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस और ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर गुरुवार को शहर से लगे बिरोदा गांव में दो पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी मिलने पर पहले लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन गांव पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद एडीएम वीर सिंह चौहान, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल गांव पहुंच गया था।

दोपहर करीब दो बजे से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। पंचायत भवन में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे तक दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो पाई थी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का कहना था कि बातचीत के माध्यम से समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।

जुलूस मार्ग को लेकर गर्माया मामला
अधिकारियों के अनुसार जुलूस मार्ग को लेकर विवाद गर्माया है। गांव में अब भी सात-आठ मूर्तियां पांडालों में रखी हुई हैं। हिंदू पक्ष के लोग गुरुवार को इनका विसर्जन जूलूस निकालने वाले थे। इसी बीच मुस्लिम पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने की घोषणा कर दी। साथ ही जुलूस मार्ग में गणेश पांडाल होने पर आपत्ति दर्ज कराई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

5 minutes ago
CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

CG : ठेका कर्मचारी की लाश बोर पंप के पास मिली …

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के ऐश डैम क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका कर्मचारी का शव मिलने…

19 minutes ago
सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की निर्भरता खत्म

सुशासन का प्रभाव- सारंगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार गूंजी सिजेरियन किलकारी, बड़े शहरों की…

29 minutes ago
CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

CG : तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, चार बदमाशों की तलाश में पुलिस …

रायपुर। तेलीबांधा के कपूर होटल के पास बीती देर रात 4 बदमाशों ने चाकूबाजी की.…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा में बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय…

39 minutes ago
CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

CG : 39 नवीन सहकारी समिति को मिला पीओएस मशीन, खाद वितरण शुरू …

बलौदाबाजार। शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

39 minutes ago