थाना कोतवाली पुलिस ने 2 एक्टिवा स्कूटी बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर
थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास पार्किंग एवं दिनांक 30 नवंबर को सर्किट हाउस तिराहा फिनो पेमेंट्स बैंक के बाहर प्रथक प्रथक स्थान से एक्टिवा स्कूटी चोरी संबंधी फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथक प्रथक चोरी के अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों में जाकर भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई गयी। एकत्रित साक्ष्य के अनुसार दो संदेहियों से पूछताछ की गई। जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की गई होंडा एक्टिवा की 2 स्कूटी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद की गई। पृथक पृथक स्कूटी चोरी की घटनाओं में सम्मिलित दो आरोपी
1. संजू उर्फ चपटे रैकवार पिता संतोष रैकवार उम्र 23 साल निवासी कड़ा की बरिया के पास थाना कोतवाली छतरपुर,
2. ऋषि बुंदेला पिता प्राण सिंह बुंदेला उम्र 24साल निवासी ग्राम मोरवा थाना ओरछा रोड छतरपुर
को गिरफ्तार करने न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, उमाशंकर अवधेश एवं अजय गुप्ता की भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

37 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

50 minutes ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

52 minutes ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

52 minutes ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

1 hour ago
मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

भोपाल  मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे कृषि क्षेत्र और मध्य भारत के केले…

1 hour ago