लड़कियों को सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर
शुक्रवार को फरियादिया नाबालिग किशोरी अपनी दादी के साथ पुलिस चौकी फुनगा आकर स्वंय का हस्ताक्षरित आवेदन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में bittuanvichhinal नाम की आईडी बनाकर मेरी फोटो पर अश्लील बाते लिखकर पोस्ट करने की धमकी दिए जाने उसके बाद इसी आईडी से मुझे इंस्टाग्राम के माध्यम से कॉल किया औऱ  एक लङका बोला कि मुझसे वीडियो कॉल करके बात करो नही तो मैं तुम्हारे फोटो एडिट कर के बिना कपङो के सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा शिकायत पत्र पेश करने पर आरोपी bittuanvichhinal नाम की आईडी के उपयोगकर्ता के  विरुद्ध 343/24 धारा 78(2),79,351(4) बीएनएस, 11/12 पाक्सो एक्ट, 67 बी IT Act का अपराध उप.निरी. अनुराधा परस्ते द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी आशुतोष मिश्रा पिता रामसंत मिश्रा उम्र 31 वर्ष निवासी मझौली निमहा थाना रामनगर जिला अनूपपुर को दि. 21/09/24 को गिरफ्तार किया जाकर साइबर सेल से मोबाइल , इंस्टाग्राम आईडी व आरोपी की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर विवेचना की जा रही है ।
        आरोपी आशुतोष मिश्रा के विरुध्द पूर्व से जिला अनूपपुर के थाना कोतमा में अपराध क्र. 342/24 धारा 74,75,78,79,351(4) बीएनएस , 67 IT Act व थाना भालूमाङा में अपराध क्र. 174/24 धारा 354,354 (क),506 IPC, 7/8 पाक्सो एक्ट में लङकियो को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लङकियों के ही फोटो इस्तेमाल कर उनसे दोस्ती करना तथा बात करते करते उनकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे वीडियो कॉल करना तथा उन्हें अशिष्ट रूप से वीडियो कॉल पर देखना व ब्लैकमेल करने के अपराध दर्ज है । उक्त आरोपी थाना रामनगर के अपराध क्र. 305/24 धारा 75,296,351(2) बीएनएस, 11/12 पाक्सो एक्ट, 67 IT Act, ¾ स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधि. में भी फरार था ।
        श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के द्वारा जिला अनूपपुर में चलाए जा रहे साइबर अपराध की रोकथाम के अभियान के तहत जागरुकता हेतु सभी अभिभावक अपने Teenager बच्चों को सोशल मीडिया अपनी देखरेख में चलाने , लङकियों को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल लॉक रखने , प्राइवेसी(डी.पी.,स्टेटस आदि) की सेटिंग केवल अपने जान पहचान के लोगों से ही शेयर करने तथा ऐसे किसी फर्जी / अज्ञात आईडी से ब्लैकमेल आदि करने पर तत्काल अनूपपुर पुलिस, 1930 में काॅल , cyber.gov.in पर संपर्क करने के संबंध में एडवाइजरी जारी किए है।
        आरोपी आशुतोष मिश्रा की गिरफ्तारी कार्यवाही में – चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, सउनि कोमल अरजरिया, प्रआर. 161 सूर्यभान सिंह, प्रआर राजेंद्र अहिरवार, आर 345 राकेश कनासे , 348 वीरसिंह पाल शामिल रहे ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

2 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

6 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

9 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

19 minutes ago
CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

29 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

37 minutes ago