मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए

भोपाल
मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा अगले महीने से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पिछली बार की तरह इस बार भी दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ग्वालियर चंबल संभाग चिंता का कारण बना है, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्र चिन्हित किए गए हैं. ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराना किसी चुनौती से कम नहीं है. बता दें कि इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में करीब 20 लाख विद्यार्थी बैठ रहे हैं. इनमें दसवीं में लगभग 12 लाख और बारहवीं में 8 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलत होंगे.

340 अतिसंवदेनशील और 222 संवेदनशील परीक्षा केंद्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए 3 हजार 887 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए हैं. इनमें करीब 500 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केन्द्र हैं. इन केन्द्रों ने सबसे अधिक ग्वालियर-चंबल संभाग के हर जिले में खतरा पैदा किया है. वहीं मुरैना में सबसे अधिक 44 केन्द्र अतिसंवेदनशील और 10 सेंटर संवेदनशील है. हालांकि इस बार भिंड में अतिसंवेदनशील स्थिति में कमी आई है. यहां मात्र 4 परीक्षा केन्द्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं, लेकिन मंडल के पास जो रिपोर्ट है. उसके अनुसार पिछले एक दशक में सबसे अधिक सामूहिक नकल के प्रकरण भी इन्हीं जिलों से आये हैं.

राजधानी में भी 27 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र

इंदौर संभाग में 71 संवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किए गए हैं. जबकि संवेदनशील केन्द्र की स्थिति शून्य है. वहीं राजधानी में सबसे अधिक सुरक्षा के दावे होते हैं, लेकिन यहां पर इस बार की परीक्षाओं में 54 केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. जबकि 27 परीक्षा केंद्र को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के आंकड़ों में इस बार पूरे प्रदेश में 340 अतिसंवेदनशील और 222 संवेदनशील केन्द्र घोषित किए गए हैं. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अतिसंवेदनशील केन्द्रों की संख्या सैकड़ा भर अधिक है.

केन्द्र अध्यक्ष और सहायक केन्द्र अध्यक्ष की नियुक्ति रेंडमली

जिन जिलों में संवेदनशील और अति-संवेदनशील केन्द्र ज्यादा घोषित किए गए हैं. वहां पर कलेक्टरों को सचेत किया गया है. जिला अधिकारियों से कहा गया है कि जितने केन्द्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिन्हित किया गया है, वहां पर्याप्त निगरानी की जाए. अतिरिक्त पुतलिस बल इन केन्द्रों पर लगाया जाए. एमपी बोर्ड के पीआरओ मुकेश मालवीय ने बताया कि "विगत वर्ष की भांति इस बार भी केंद्र अध्यक्ष और सहायक केन्द्र अध्यक्ष की नियुक्ति रेंडमली की जाएगी.

जिन लोगों को केन्द्र अध्यक्ष और सहायक केन्द्र अध्यक्ष बनाया जाना है. सॉफ्टवेयर में कलेक्टरों को यह प्रक्रिया पूर्ण करना होगी. कलेक्टरों की मौजूदगी में एनआईसी के माध्यम से इनकी नियुक्तियों की जाएंगी. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है."

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: examtop-news

Recent Posts

CG : ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का आधार रायगढ़, ग्रामीण…

1 minute ago
CG : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

CG : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी भी…

4 minutes ago
CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम फसल भंडारण…

11 minutes ago
CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, पहले वर्ष में ही 255.55 करोड़…

13 minutes ago
CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान ​4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6…

16 minutes ago
CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में…

19 minutes ago