विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक, सचिवालय जल्द करेगा नोटिफिकेशन जारी

 भोपाल 

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र(MP Vidhan Sabha Winter Session) एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा का यह सत्र पांच दिवसीय होगा, जिसमें एक दिन का अवकाश होगा। इस दौरान कुल चार बैठकें होगी। सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। इसे लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, विपक्ष भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

एक दिसंबर से होगी शीतकालीन सत्र शुरुआत

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा ने बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को शीतकालीन सत्र का नोटिफिकेशन जारी किया।

उनके मुताबिक, सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 5 दिसंबर 2025 को खत्म होगा। इस सत्र (Madhya Pradesh Assembly Winter Session 2025) में प्रदेश के अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें सरकारी विधेयक, बजट से जुड़ी बातें और दूसरे जरूरी फैसले शामिल होंगे।

ऑनलाइन-ऑफलाइन सवाल पूछ सकेंगे विधायक

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। शीतकालीन सत्र में विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से सवाल कर सकेंगे। विधायकों के सवालों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सवाल लगाने के साथ विधायकों के ध्यान आकर्षण और अन्य प्रस्तावों की समय अवधि तय होगी।

प्रश्नोत्तर काल को मिलेगी प्राथमिकता

इस शीतकालीन सत्र में प्रश्नोत्तर काल (Question Hour) प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें विधायक अलग-अलग विभागों से सवाल पूछ सकेंगे और उनके जवाब मिलेंगे।

इसके अलावा, सत्र के ज्यादातर दिनों में शासकीय कामकाज होगा, जैसे विधेयकों पर चर्चा, बजट से जुड़ी मांगें और बाकी जरूरी नीतिगत फैसले।विधायक दोनों तरीके से, यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन, सवाल कर सकेंगे।

अरविंद शर्मा बनाए गए नए प्रमुख सचिव

बता दें कि, अरविंद शर्मा को एक अक्टूबर से विधानसभा के नए प्रमुख बनाया गया है। शर्मा के पहले अवधेश प्रताप सिंह विधानसभा के प्रमुख सचिव थें, जो 30 सितंबर को रिटायर होने के बाद मध्यप्रदेश मानवा अधिकार आयोग के सदस्य बनाए गए।

जानें शीतकालीन सत्र का पूरा कार्यक्रम:

    सोमवार, 1 दिसंबर 2025 – इस दिन सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

    मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 – इस दिन भी प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों पर केंद्रित कार्यवाही होगी।

    बुधवार, 3 दिसंबर 2025 – इस दिन विधानसभा में अवकाश घोषित किया गया है, यानी इस दिन कोई कार्यवाही नहीं होगी।

    गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 – कार्यवाही फिर से प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों पर केंद्रित होगी।

    शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 – इस दिन सत्र का अंतिम दिन होगा। शासकीय कार्य दोपहर 1:30 बजे तक ही होंगे, उसके बाद अशासकीय कार्यों (जैसे निजी सदस्यों के संकल्प और विधेयक) पर चर्चा की जाएगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

 शिवपुरी साइबर ठगों ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम…

12 minutes ago
राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के…

15 minutes ago
NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

महू  नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की…

17 minutes ago
प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रकृति हमारी माता है और हम सब…

25 minutes ago
जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि…

29 minutes ago
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

32 minutes ago