भोपाल
राजधानी की क्राइम ब्रांच ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 करोड़ की 36 किलो चरस बरामद की है। मप्र में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि बीती रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अयोध्या बायपास पर एक महिला और दो युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर पहुंचने वाले हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास 36 किलो से ज्यादा चरस बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रूपए बताई जा रही है। तीनों आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी बेबीदीवी शाह, हरकेश यादव और विजय शंकर यादव के रूप में की गई है। पुलिस आयुक्त मिश्र ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच ने 36 किलो चरस पकड़ी है, जो मप्र में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाही है। पकड़े गए तीनों आरोपी कैरियर का काम करते थे। उन्हें बिहर से चरस लाने के लिए पांच हजार रूपए मिलते थे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा स्थापित…
खंडवा रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 17631/17632 नांदेड़–टनकपुर–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन को मंजूरी…
रायपुर चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश…
रायपुर देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…
ग्वालियर त्योहारी सीजन की दस्तक से पहले ही आम आदमी की रसोई का स्वाद कड़वा…