हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

हनुमान तालाब अखड़ार में 19 वर्षीय युवक का शव मिला,2 मार्च से लापता था युवक

उमरिया 

उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत 2 मार्च की शाम को लापता ग्राम झांपी निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अखड़ार के हनुमान तालाब में 5 मार्च की शाम 4 से 5 बजे के आसपास मिला है।

दरअसल ग्राम झापी निवासी 19 वर्षीय युवक के परिजनों ने बताया कि 2 मार्च की शाम 7:00 के आसपास जमुना कोल पिता पंजू कोल को दो लड़के ग्राम बड़खेरा से लेने आए थे। बाद में पता चला की जमुना कॉल को लेकर वह ग्राम अखड़ार के तालाब के पास गए जहां जमुना के साथ मारपीट भी हुई है। उसके बाद जमुना का कोई पता नहीं चला।

उक्त मामले में एसडीओपी उमरिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी बिलासपुर में  2 मार्च को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी और आज युवक का 100 ग्राम अखड़ार के हनुमान तालाब में मिला है।परिस्थिति जन्म साक्ष्यों को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है। मर्ग कायमी कर मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला तीन लोगों के बीच रिश्तों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है जानकारी यह भी मिल रही है। कि मामले से जुड़े एक आरोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है। खबर में बड़ी अपडेट यह है कि उमरिया पुलिस के द्वारा जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: police

Recent Posts

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

8 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

13 minutes ago
CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

16 minutes ago
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

11 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago