मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर इंदौर में किया माल्यार्पण

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अद्वितीय साहस, अमर शौर्य और अदम्य राष्ट्रप्रेम संपूर्ण देश के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उनका बलिदान मातृभूमि के सम्मान और स्वतंत्रता के लिये सदैव हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अल्पायु में मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को इंदौर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर इंदौर में ऐतिहासिक किला मैदान स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गौरवशाली इतिहास को सहेजने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। इंदौर का यह ऐतिहासिक किला मैदान क्षेत्र भी हमारी ऐतिहासिक धरोहरों और महान वीरों की स्मृतियों का साक्षी है।

इस अवसर पर नगरीय विकास प्रशासन एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव,  सुमित मिश्रा,  सुदर्शन गुप्ता, पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार और कलेक्टर  शिवम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…

डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति…

14 minutes ago
CG : आसमानी बिजली से 40 पशुओं की मौत …

CG : आसमानी बिजली से 40 पशुओं की मौत …

धमतरी। जिले में बिजली गिरने से 40 पशुओं की मौत हो गई। यह घटना तेज…

17 minutes ago
राजनांदगांव : समाज को संगठित, प्रगतिशील बनाने का संकल्प…

राजनांदगांव : समाज को संगठित, प्रगतिशील बनाने का संकल्प…

डोंगरगांव , तहसील साहू समाज कुमरदा के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान गुरुवार को हुआ। समारोह…

22 minutes ago
राजनांदगांव : खेल की सुविधा नहीं, संसाधन की भी कमी…

राजनांदगांव : खेल की सुविधा नहीं, संसाधन की भी कमी…

डोंगरगढ़ , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) डोंगरगढ़ व क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शासकीय नेहरू…

25 minutes ago
CG : इंद्रावती के पार पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने पैदल तय किया दुर्गम सफर …

CG : इंद्रावती के पार पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने पैदल तय किया दुर्गम सफर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और बीजापुर के अति-दुर्गम इलाकों में प्रशासन की ऐतिहासिक पहुंच हुई…

26 minutes ago
राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

राजनांदगांव : सार्वजनिक खाली मैदान में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य…

डोंगरगांव , पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक लोग अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्हीं…

33 minutes ago