ग्वालियर-चंबल संभाग की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में बोले – ‘तैयार हो… कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है’

चंबल
विधानसभा चुनावों के चलते बीजेपी ने कमर कस ली है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. लगता है ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior Chambal Reason) की कमान उन्होंने अपने हाथों में ले ली है. वे एकदम अलग अंदाज में हैं और कांग्रेस (Congress) को हराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. डबरा के मंच से जिसने भी सिंधिया को देखा वो जोश से भर उठा.

बूथ मजबूत करने का मंत्र

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेशभर में भाजपा के शक्ति सम्मेलन शुरू हो गए हैं. डबरा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. उन्होंने बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं एवं केंद्र प्रभारी से एक-एक कर चर्चा की और उन्हें बूथ को मजबूत बनाने और प्रत्येक बूथ से भाजपा को जिताने का मंत्र दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

जिला बना दो, फिर टिकट मत देना

कार्यक्रम के दौरान डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने भरे मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक बड़ी मांग कर डाली. उन्होंने डबरा को जिला बनाने की मांग उठाई. इमरती देवी ने कहा कि महाराज फिर भलें ही मुझे टिकट मत देना, बस मेरे डबरा को एक बार जिला बनवा दो, मैं नाम के लिए मरती हूं और मैं अपना और आपका नाम करना चाहती हूं कि इमरती ने डबरा को जिला बनवाया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

48 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

58 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago