निगम द्वारा स्वच्छ भोपाल के लिए निरंतर किए जा रहे है नवाचार

भोपाल
नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत् भोपाल शहर को निरंतर नये नये नवाचार कर शहर को और खूबसूरत बनाया गया है। घर घर से गीला एवं सूखा कचरा एकत्र करने की योजना को शत प्रतिशत मूर्तरूप दिया गया है और उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादित करने की प्रक्रिया निरंतर की जा रही है परंतु कई क्षेत्रों में भवनों के पीछे बैकलेन (आपचक) में रहवासियों द्वारा कचरा आदि फेंककर शहर के स्वच्छ वातावरण को दूषित किया जाता है जिसकी निरंतर निगरानी कर नागरिकों को समझाईश भी दी जा रही है।

निगम द्वारा ऐसे बैकलेन स्थलों को कचरा मुक्त करते हुए साफ सुथरा कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण आदि कर रंग-रोगन किया गया तथा खूबसूरत पेंटिंग कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया तथा कुर्सियां, बैंचे बैठने के लिए रखी गई है जो आकर्षण का केन्द्र है। शहर के नागरिक जहां पहले इन बैकलेन स्थलों पर जाने से हिचकिचाते थे वहीं पर अब बैठकर स्वच्छ वातावरण में खेलकूद सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर आनंदित हो रहे है।

नगर निगम भोपाल द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थानों पर कचरे को हटाकर बेहतर साफ-सफाई की गई और पेविंग ब्लाॅक, फर्शीकरण, कलर एवं खूबसूरत पेंटिंग कर सौदर्ययुक्त बनाया गया साथ ही बेंचे, कुर्सी आदि लगाकर रहवासियों को बैठने एवं खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां कर आनन्द दायक वातावरण प्रदान किया गया है।

निगम द्वारा शहर के 26 से अधिक बैकलेन स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर सौंदर्ययुक्त बनाया गया है जिनमें जोन क्र02 के अंतर्गत वार्ड नंबर 10, शौर्य परिसर ईदगाह हिल्स, जोन क्र03 के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 संत कंवर राव कालोनी बैरसिया रोड, जोन क्र05 के वार्ड क्र. 09, मांगीलाल जैन स्वीट्स के आगे शाहजहाॅनाबाद, वार्ड क्र. 22, रेतघाट, जोन क्र06 के अंतर्गत वार्ड क्र.51, श्वेता काम्पलेक्स शिवाय रोड, जोन क्र08 के अंतर्गत वार्ड क्र.29, पलकमती नेहरू नगर, वार्ड क्र.28, अन्नपूर्णा, अपैक्स बैंक कालोनी, वार्ड क्र.46, बोड कालोनी रविशंकर नगर भोपाल आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। जोन क्र. 06 के अंतर्गत श्वेता काम्प्लेक्स में बैकलेन की साफ-सफाई कर रंगाई-पुताई एवं चित्रकारी कर बेहतर स्वरूप प्रदान किया गया जहां पर स्वच्छ वातावरण में विगत दिवस रहवासियों ने बैडमिंटन, कुर्सी दौड़ आदि खेल गतिविधियां संचालित कर आनन्द का अनुभव किया और निरंतर इस क्षेत्र में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां संचालित कर आनन्दित हो रहे है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BMC

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

9 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

9 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

9 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

9 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

10 hours ago