ससुरालवालों की हैवानियत दहेज के लिए फिजियोथेरेपिस्ट बहू को पीटा; दरवाजे के बीच उंगलिया फंसाकर तोड़ीं

जबलपुर

जबलपुर में एक फिजियोथेरेपिस्ट बहू के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। बहू नीति ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुराल वाले जिसमें पति सास-ससुर और ननद उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं घुटनो के बल चलवाते हैं। दरवाजे के बीच उंगलिया रख कर उन्हें भी तोड़ा गया है। चार साल के बच्चे की भी बेदर्दी से पिटाई की गई है। इसके साथ कई और गंभीर आरोप लगाए हैं। नीति अभी अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है।  

जबलपुर लार्डगंज थाना क्षेत्र में गढ़ा फाटक क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ हुई अमनवीयता के चलते उसके भाई ने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है की उसकी बहन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए अमानवीयता की हद पार की है। दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। पति विपुल जैन के साथ सास-ससुर, ननदों द्वारा यातना दी जा रही है। नीति के बच्चे को उसके सामने ही मारते थे। नीति की उंगलियां दरवाजे के बीच फंसाकर तोड़ दी। कई बार घुटने के बल चलवाया। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

नीति के भाई ने कहा कि सभी लोग मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। तीन साल तक हमें नीति से मिलने नहीं दिया गया। चार दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि नीति जैन का 2017 में गढ़ा फाटक निवासी सुपारी व्यवसायी विपुल जैन के साथ विवाह हुआ था। अपनी हैसियत के अनुसार धूम-धाम से शादी की। विवाह के कुछ माह बाद ही पति विपुल जैन, ससुर शील चंद जैन, सास कमला जैन और तीनों बहनों ने नीति को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

तीन तारीख की देर रात मामा का फोन आया और उन्होंने बताया कि नीति की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। चार तारीख की सुबह हम नीति के घर गए तो देखा कि उसके पूरे शरीर में चोट के निशान हैं। चेहरे पर भी दाग बने हुए हैं। हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

लार्डगंज थाना पुलिस की एसआई का संध्या चंदेल का कहना है की मामला दर्ज किया गया है। नीति के परिवार वालों ने विपुल जैन सहित सास-ससुर और ननद द्वारा यातना देने की बात कही है। मामले में जांच की जा रही है। अभी नीति जैन की हालत बयान देने की स्थिति में नहीं है इसलिए बयान नहीं हो पाए है जैसे ही बयान होंगे दोषियों पर जल्द कार्यवाही भी की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

48 minutes ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

58 minutes ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago