वनमण्डल अधिकारी ने बताया बारिश के ठीक पहले 2000 हैक्टेयर वनभूमि पर प्लांटेशन का काम शुरू कराया जाएगा

कटनी

मध्यप्रदेश का कटनी वन विभाग पौधारोपण की तैयारियों में जुट गया है। बारिश की शुरुआत से पहले कटनी वन मंडल की 6 रेंज में आने वाली दो हजार हैक्टेयर वनभूमि में करीब 14 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

  एसडीओ सुरेश बरोले और कटनी रेंज ऑफिसर नवी अहमद खान ने बताया कि बीते साल 10 लाख पौधे रोपे गए थे। अब इस साल करीब 14लाख पौधे और छोटे वृक्ष रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन मंडल के सभी रेंजर और बीट गार्ड की बैठक करते हुए कटनी डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया है। इस दौरान वन विभाग की ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों स लेकर आमजन को वनों का महत्व बताते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

 साथ ही वनकर्मियों को निर्देश दिए कि नर्सरी से अच्छे ग्रेड वाले पौधे लेने के साथ उसे किस तरह रोपण कार्य किया जाए, ताकि वह एक बेहतर इको सिस्टम तैयार कर सके।

वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि इस बार बारिश के ठीक पहले 6 रेंज की 2000 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली वनभूमि पर प्लांटेशन का काम शुरू कराया जाएगा। 15 दिन के भीतर करीब 14 लाख पौधा रोपने जाएंगे। इस बार हमने धूप छांव पहाड़ी और ढलान वाले क्षेत्रों के लिए बांस, समतल जमीन पर सागौन, नीम, पीपल, बरगद सहित अन्य प्रकार के पौधे तो पानी वाले इलाके में अर्जुन और जामुन के पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 8 प्रतिशत फलदार जैसे महुआ, आंवला, जामुन, चार, बेल इत्यादि तो 2 प्रतिशत संकटग्रस्त में शामिल बीजा, हल्दू जैसे पौधों को वनक्षेत्र में लगाया जाएगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

5 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

5 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

6 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 hours ago