हर घर नल का सपना हुआ साकार- राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच से अब ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रत्येक घर में नल की टोटी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने का सपना साकार हो रहा है। स्वच्छ जल उपलब्ध होने से बीमारियों का खतरा कम होगा। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को रैगांव विधानसभा की 5 ग्राम पंचायतों में एकल नल जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने रैगांव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत इटमा में 93 लाख रूपये, ग्राम पंचायत धौरहरा में 95 लाख रूपये, पैकोरी ग्राम पंचायत में 84 लाख रूपये, खडौरा में 43 लाख रूपये और ग्राम पंचायत नचनौरा में 37 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित जल जीवन मिशन की एकल पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन पेयजल योजनाओं में इटमा, धौरहरा और पैकोरी में 12 मीटर ऊंचाई की 100 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी तथा 20 किलो लीटर क्षमता के सम्पवेल भी बनाये गये है। राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालयों में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान में ग्राम पंचायत परिसर में पौधे भी रोपे।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों, युवाओं, गरीब परिवारों एवं महिलाओं के सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को हर घर में नल से जल पहुंचाने की चिंता प्रधानमंत्री जी ने की और जल जीवन मिशन लागू किया। घर-घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने का सपना अब साकार हुआ है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बरगी का जल सिंचाई के लिए शीघ्र और अवश्य आयेगा। राज्य स्तर पर निरंतर मानीटरिंग और समीक्षा कर बरगी नहर को जिले में लाने के प्रयास तेज किये गये है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया जायेगा। वर्तमान परिवेश और पौष्टिकता के लिए मोटे अनाज को फिर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोटे अनाज की खेती जरूर करें और अपने खेतों तथा भोजन की थाली में मोटे अनाज को अवश्य स्थान दें।

राज्यमंत्री ने कहा कि बहनें रक्षाबंधन त्यौहार के साथ स्वतंत्रता का राष्ट्रीय त्यौहार भी उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाये। हर घर में तिरंगा फहराये और पर्यावरण के लिए एक पेड जरूर लगायें। उन्होंने संबंधित सरपंच को स्वच्छ पेयजल की जांच हेतु विभागीय किट प्रदान की।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago