परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पोस्टमार्टम की बात पर युवक उठ बैठा, यह है पूरा मामला

 जबलपुर
 जबलपुर में अचानक हुए एक घटनाक्रम ने सभी को अचरज में डाल दिया। दुर्घटना में घायल एक युवक की गंभीर स्थिति पर उसे बेहतर उपचार के लिए एक अस्पताल ने मेडिकल कालेज रेफर किया। स्वजन को लगा कि युवक की जीवन समाप्त हो गया। उसका मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम होगा। युवक को एंबुलेंस से स्वजन मेडिकल कालेज लेकर जाने के लिए निकले। इधर, उनके कुछ परिचितों ने युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी आरंभ कर दी।

दुख प्रकट करने के लिए लोग घर पहुंचने लगे

समस्त स्वजन और पड़ोसी को अंतिम संस्कार का स्थान और समय तक बता दिया गया। दुख प्रकट करने के लिए लोग घर पहुंचने लगे। वहां मातम पसरा हुआ था, तभी अस्पताल से सूचना आयी कि युवक जीवित है। सभी सभी ऊहापोह में फंस गए।

गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती किया

सराफा निवासी एक युवक शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने रविवार की देर रात को जांच के बाद युवक की स्थिति अति गंभीर बताया। उसे ब्रेन डेड बताया।
मृत्यु और अंतिम संस्कार की सूचना प्रसारित कर दी

गड़बड़ यहां हो गई कि स्वजन को लगा युवक की मौत हो गई है। मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम होगा। यह समझकर उन्होंने तुरंत अपने स्वजन को फोन लगाया और सोमवार को युवक के अंतिम संस्कार की सूचना दी। इंटरनेट मीडिया पर युवक की मृत्यु और अंतिम संस्कार की सूचना प्रसारित कर दी। स्वजन तुरंत ही युवक के घर पहुंच गए।

युवक के अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोका गया

सोमवार को सुबह युवक जब एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचा, तो उसे भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार आरंभ किया। इस पर स्वजन हैरत में पड़ गए। चिकित्सकों से सवाल-जवाब किया तो उन्होंने बताया कि अभी उसकी सांसे चल रही है। तुरंत घर सूचना भेजी गई। युवक के अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोका गया।
स्थिति गंभीर है, गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया

मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा के अनुसार सोमवार को एक ब्रेन डेड मरीज के रेफर होकर आने की सूचना मिली है। मरीज की स्थिति अति गंभीर है। उसके गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

CG : किसानी कार्य के दौरान घटना, 2 युवकों की मौत …

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कोदोपारा गांव में खेत की जुताई के दौरान…

1 minute ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव : खनिज विभाग की रिपोर्ट पेंडिंग नामजद एफआईआर अटकी…

राजनांदगांव , बोरतलाव क्षेत्र में मुरुम खदान की डबरी में डूबने से तीन बच्चों की…

2 minutes ago
राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव | शहर के गायत्री मंदिर चौक से आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज के सुशिष्य…

5 minutes ago
राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव , साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व कवि-साहित्यकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा…

8 minutes ago
CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े…

12 minutes ago
CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी…

15 minutes ago