भोपाल शहर में संचालित होने वाले सशुल्क सार्वजनिक शौचालय का शुल्क हुआ महंगा, जाने अब कितना …….

भोपाल
 शहर में संचालित होने वाले सशुल्क सार्वजनिक शौचालय का शुल्क महंगा हो गया है। अब यहां जाने पर नागरिकों को छह के बजाए 10 रुपये देने होंगे। इसकी मंजूरी  महापौर मालती राय की अध्यक्षता वाली मेयर इन काउंसिल ने दे दी है। बैठक में इसके अलावा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर सहित नीलबड़, संजीव नगर, मालीखेड़ी और प्रेमपुरा पर 25 करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से नए विसर्जन घाट विकसित किए जाएंगे।

कलियासोत डैम से जुड़े नालों की टेपिंग होगी

परम्परागत पुराने विसर्जन घाटों पर एनजीटी की रोक के बाद नगर निगम ने यह जगह चिन्हित की हैं । वहीं बड़ा तालाब और कलियासोत डैम से जुड़े नालों की टेपिंग होगी। आइएसबीटी स्थित महापौर कार्यालय में मेयर इन कौंसिल की बैठक आयोजित की गई। एमआइसी के सामने करीब 15 प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों पर मेंबरों ने चर्चा कर पास कर दिए।

यह प्रोजेक्ट एक मई 2025 को पूरा करना था

ज्यादातर एचएफए के अधूरे प्रोजेक्ट के प्रस्ताव लाए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम समरधा में आवासीय सह व्यवसायिक काम्पलेक्स के बैलेंस वर्क को पूरा करने के लिए 14 करोड़ 11 लाख के टेंडर बुलाने की मंजूरी दी गई। जबकि कलखेड़ा प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेसर्स एस्कान इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को 31 दिसंबर तक का एक्सटेंशन दिया गया है। फर्म को यह प्रोजेक्ट एक मई 2025 को पूरा करना था।

नॉन स्लम EWS के लिए 26 आवंटियों को मंजूरी

वहीं भौंरी, कलखेड़ा, बागमुगालिया फेस-एक, हिनोतिया आलम और रासलाखेड़ी प्रोजेक्ट में नॉन स्लम EWS के लिए 26 आवंटियों को मंजूरी दी गई। आलम नगर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेसर्स सांई कंस्ट्रक्शन को 15 दिसंबर तक का एक्सटेंशन। यह प्रोजेक्ट 16 जून 2025 को पूरा होना था। इसी तरह रासलाखेड़ी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेसर्स पैराडाइज को 31 दिसंबर तक का एक्सटेंशन। यह प्रोजेक्ट 14 अप्रैल 2025 को पूरा होना था।

बड़ा तालाब और कलियासोत डेम का होगा उद्धार

अमृत 2.0 में कलियासोत नदी के रिज्युवेशन कार्य के लिए 36.68 करोड़ के टेंडर बुलाने की मंजूरी दी गई । इसी तरह अमृत 2.0 में बड़ा तालाब के रिज्युवनेशन कार्य के लिए 14.91 करोड़ के टेंडर बुलाने की मंजूरी दी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कलियासोत डेम में गर्मी के मौसम में पानी खत्म हो जाता है। इसमें पानी स्टोर रहे, इसके लिए स्टाप डेम बनाए जाएंगे। वहीं स्पॉट डेम में शुद्ध पानी रहे, इसके लिए आसपास बाउंड्री बनेगी। इसी तरह बड़ा तालाब में मिल रहे नालों की टेपिंग होगी। नालों के गंदी पानी को एसटीपी की तरफ मोड़ा जाएगा।

अमृत मित्र को मिला एक्सटेंशन

अमृत 2.0 में अमृत मित्र बनाए गए हैं। इसमें दो स्व सहायता समूह काम करते हैं, जो घर-घर जाकर पानी सेम्पल लेकर टेस्टिंग लैब में देते हैं । इन्हें हर सैम्पल के हिसाब से भुगतान किया जाता है। अमृत मित्र का टेंडर 18 जून को खत्म हो गया है । इसलिए एमआइसी में एक साल एक्सटेंशन की फाइल रखी गई। हालांकि मेंबरों ने इसे तीने महीने करने को ही कहा है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

CG : नशामुक्त भारत सप्ताह : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ …

अम्बिकापुर । नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज…

6 minutes ago
CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

CG : अवैध खाद भंडारण, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त …

अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के…

10 minutes ago
CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

CG : पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी …

रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने में…

15 minutes ago
₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भिलाई खुर्सीपार निवासी अनिमेष सिंह के बैंक खाते में वर्ष 2020 में आए 165 करोड़…

31 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

रायपुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल 'सेवा सेतु' ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के…

33 minutes ago
CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

CG : नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े …

रायपुर । बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और…

37 minutes ago