मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट की बैठक उनके गृह नगर उज्जैन में

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जहां भी समस्या, शिकायत या विकास कार्य को लेकर सौगात देना होगी, वहीं पर कैबिनेट की बैठक की जाएगी. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मध्य प्रदेश में कैबिनेट की पहली बैठक उज्जैन में होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई और बड़ी बात कही है. 

उज्जैन में भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जोरदार स्वागत भी किया गया. डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कैबिनेट की बैठक राजधानी भोपाल में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में होगी. उन्होंने कहा कि जहां भी समस्या, शिकायत या सौगात देना होगी वहां पर कैबिनेट के सभी मंत्री एकत्रित होकर बैठक के साथ सौगात देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शुरुआत 14 जनवरी को उज्जैन से होने जा रही है. 

संक्रांति के आसपास होगी पहली बैठक
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट की पहली बैठक उज्जैन में होगी. डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन का महत्व समझाते हुए कहा कि जब मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आगे बढ़ता है तो उज्जैन से ही सूर्य उत्तरायण की ओर तिल तिल बढ़ता जाता है, इसलिए कैबिनेट की पहली बैठक मकर संक्रांति के आसपास उज्जैन में ही आयोजित की जाएगी. 

'मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से होगा विकास'
डॉ यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन सहित मध्य प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार है. इससे विकास की गति और भी तेज होगी. उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए हितग्राहियों को गांव गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है. 

उज्जैन में बिताई रात, सुबह संघ प्रचारक से मिले

मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्वागत रैली के बाद रात उज्जैन में ही अपने गीता कॉलोनी स्थित निवास पर बिताई। सुबह 5 बजे उठे। हर रोज की तरह व्यायाम किया, फलाहार लिया। तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय ‘आराधना भवन’ पर पहुंच संघ के प्रांत प्रचारक राजमोहन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। तत्पश्चपता उज्जैन संभाग के स्वीकृत, प्रस्तावित एवं प्रचलित निर्माण कार्यों की समीक्षा की और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

गौतम मार्ग पहुंचे और सेंट्रल लाइट लगाने की घोषणा कर दी

मुख्यमंत्री देर रात विधायक, कलेक्टर, महापौर संग गौतम मार्ग पहुंचे थे। उन्होंने बिजली के खंभे शिफ्ट करने को लेकर आ रही लोगों की परेशानी का ध्यान रख मार्ग में सेंट्रल लाइटिंग कराने की घोषणा की। महापौर ने इस पर कहा कि यहां नए पोल लगाने का काम काफी हद तक हो चुका है। इस पर प्रकरण में समीक्षा करने को कहा।

जानकारों का कहना है कि सेंट्रल लाइट लगती है तो गैलरी हटाने को लेकर उठा विवाद समाप्त हो सकता है। काम भी तेजी से हो सकता है। अब इंतजार धार्मिक स्थल शिफ्ट किए जाने का सुलझना बाकी रह गया है।

पिछले साल शिवराज सिंह चौहान ने भी ली थी

उज्जैन में प्रदेश मंत्री मंडल की बैठक पहले भी हो चुकी है। पिछले साल मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बैठक सितंबर माह में ली थी। तब मुख्यमंत्री ने महाकाल की तस्वीर बीच में उन्हें प्रमाण कर बैठक की शुरूआत की थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

11 seconds ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

5 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

25 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

40 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

58 minutes ago
CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

CG : IPS बद्रीनारायण मीणा ने बस्तर रेंज आईजी का पदभार संभाला …

बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…

58 minutes ago