भोपाल में 14–15 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्निवाल

भोपाल 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा 14 एवं 15 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में दो दिवसीय फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है और इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास सारंग द्वारा कार्निवाल का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध टीवी अभिनेता  अभिनव शुक्ला के साथ प्रख्यात खिलाड़ी एवं खेल हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी, जो प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उन्हें अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्निवल में फिटनेस को रोचक और सभी के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधि ज़ोन बनाए जाएंगे। इनमें योग, ज़ुम्बा, एरोबिक्स और समूह फिटनेस सत्र के साथ-योग, गतका और मल्लखंब के प्रदर्शन भी शामिल होंगे। इन गतिविधियों को छोटे-छोटे सत्रों में आयोजित किया जाएगा जिससे आगंतुक पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से भाग ले सकें। इसके अलावा आत्मरक्षा प्रदर्शन और विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं भी होंगी, जिनमें रोज़मर्रा की जिंदगी में अपनाई जा सकने वाली सरल फिटनेस आदतों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

परिवारों और बच्चों के लिए कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए फन स्पोर्ट्स ज़ोन में मिनी स्पोर्ट्स कोर्ट, पारंपरिक खेल और परिवार केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे सामुदायिक भागीदारी और सक्रिय मनोरंजन को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों के लिए विशेष किड्स ज़ोन भी बनाया जाएगा, जहां वे सुरक्षित और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। आगंतुक वेलनेस ज़ोन का भी लाभ उठा सकेंगे, जहां BMI जांच, पोषण परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक  अभिषेक सिंह चौहान (आईटीएस) ने कहा, “फिट इंडिया कार्निवाल समुदाय को एक साथ लाने और हमारे दैनिक जीवन में फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर है। इस आयोजन के माध्यम से हम सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि फिटनेस सरल, आनंददायक और सभी के लिए सुलभ हो सकती है।” 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Fit India

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

6 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

6 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

6 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

6 hours ago