भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। इस अवधि में आमजन राजभवन की ऐतिहासिकता का साक्षात्कार कर सकेंगे। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे।
राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को 1796 ई. की ऐतिहासिक तोप और 1887 ई. में बना सुन्दर वैक्वेंट हॉल देखने मिलेगा। वैक्वेंट हॉल का वास्तुशिल्प और झूमर विशेष दर्शनीय है। इसी प्रकार संदीपनि सभागार स्थित उपहार गैलरी, आर्टिफिशियल वाइल्ड लाइफ पर आधारित पंचतंत्र उद्यान, सुन्दर-सुसज्जित लॉन, विभिन्न प्रजातियों के मनमोहक फुल-पेड़-पौधे भी देख सकेंगे। राजभवन में आने वाले आगंतुकों का गेट नंबर-2 प्रवेश और निकास होगा। वाहन पार्किग मिंटो हॉल परिसर में रहेगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…
उज्जैन उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…