पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने झुमका जलाशय में बोटिंग करते हुए क्षेत्र के मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया तथा यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल अब एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित विकसित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लगभग 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया।500 दर्शकों की बैठक क्षमता वाला यह ओपन थिएटर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए नया केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

CG : ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूंगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का आधार रायगढ़, ग्रामीण…

9 seconds ago
CG : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

CG : 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी भी…

3 minutes ago
CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम फसल भंडारण…

10 minutes ago
CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, पहले वर्ष में ही 255.55 करोड़…

12 minutes ago
CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान ​4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6…

15 minutes ago
CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में…

18 minutes ago