सरकार प्रदेश के तीन धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना के साथ अपने धार्मिक पर्यटन प्रयासों का विस्तार करेगी

भोपाल
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के लोक निर्माण के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार नई योजना की तैयारी में जुट गई है। मध्य प्रदेश तीन नए धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना के साथ अपने धार्मिक पर्यटन प्रयासों का विस्तार करेगी। महाकाल लोक के शुभारंभ से राज्य में धार्मिक पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है, पर्यटकों की संख्या 2022 में 32.1 मिलियन से बढ़कर 2023 में 112 मिलियन हो गई है।

राज्य सरकार अब तीन और धार्मिक पर्यटक सेंटर विकसित करने की योजना बना रही है। बता दें कि ये पर्यटक सेंटर सलकनपुर में देवी लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक और ओरछा में राम राजा लोक के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

पर्यटन बोर्ड के निदेशक ने दी खास जानकारी

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंधक निदेशक बिदिशा मुखर्जी ने इसको लेकर जानकारी दी है, उन्होंने कहा, 'मुख्य रूप से धार्मिक पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, 'हम विभिन्न दूतावासों के साथ बातचीत कर रहे हैं, खासकर फिनलैंड में। हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारी 'नर्मदा परिक्रमा' में कई पर्यटक आए थे। दूतावास हमारे प्रमुख त्योहारों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।'

राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

बिदिशा मुखर्जी ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सुरक्षा बढ़ाने के लिए, हमने निर्भया फंड के माध्यम से विभिन्न आजीविका धाराओं में 10,000 से अधिक महिलाओं को ट्रेन किया है। मध्य प्रदेश सोलो महिला ट्रैवलर के लिए एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। उन्होंने आगे बताया, स्कैंडिनेवियाई देशों ने खजुराहो नृत्य महोत्सव और तानसेन महोत्सव सहित मध्य प्रदेश के स्थानीय त्योहारों में गहरी रुचि दिखाई है।

राज्य ने हाल ही में 'पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा' भी शुरू की थी, जो भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो सहित 8 शहरों को जोड़ती है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों के लिए राज्य के अंदर यात्रा को और अधिक सुलभ बनाना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ का सुनियोजित विकास हमारी प्राथमिकता, कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं- वित्त…

23 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल डेका ने लगाए पौधे’ …

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां रायपुर…

30 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

CG : सुशासन तिहार के तहत नगरीय निकाय गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितविधायक, कलेक्टर सहित अनेक…

32 minutes ago
CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

CG : सुशासन तिहार शिविर में बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता

 कोण्डागांव, ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहान से…

35 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सहायता …

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी नई उम्मीद, रायपुर में होगा उपचार मुख्यमंत्री कैंप…

39 minutes ago
CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

CG : तहसील नहीं, अब गांव में हो रही सुनवाई: लिंक कोर्ट से बदल रही डूबान क्षेत्र की तस्वीर

हेम नारायण और ओंकार साहू  के वर्षों पुराना भूमि अभिलेख हुआ सुधार राजस्व सेवाएं अब ग्रामीणों…

41 minutes ago