PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का सख्त रुख: गैस कनेक्शन पर बड़ा अपडेट, PNG नहीं तो LPG नहीं

भोपाल
 मध्य प्रदेश में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में गैस पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद अब उन क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अहम चेतावनी जारी की गई है, जहां PNG सुविधा उपलब्ध है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सचिव रश्मि अरुण शमी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां अधिकतम 10 दिनों के भीतर PNG सप्लाई शुरू करना सुनिश्चित किया जाए।

PNG नहीं लेने पर 3 महीने बाद बंद होगी LPG सप्लाई
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन घरों में PNG कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है और उपभोक्ता फिर भी इसे नहीं लेते हैं, तो ऐसे मामलों में 3 महीने बाद उनकी LPG गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य लोगों को PNG की ओर तेजी से शिफ्ट करना है।

बड़े शहरों में तेज़ी से चल रहा अभियान
सरकार ने अगले तीन महीनों में करीब 2 लाख नए PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में तेजी से काम किया जा रहा है। जिन कॉलोनियों में पहले से पाइपलाइन मौजूद है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे।

सरकारी विभागों और संस्थानों को भी प्राथमिकता
अभियान के तहत पुलिस विभाग, सरकारी आवास, ऑफिसर्स कॉलोनियों और सुधार गृह जैसे संस्थानों में पहले चरण में PNG कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सरकारी स्तर पर भी स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों को शिविर लगाने के निर्देश
नगर निगम, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर लोगों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कनेक्शन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सकेगा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी PNG के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मजदूरों और छात्रों के लिए मिनी सिलेंडर की सुविधा
सरकार ने बाहर से आए मजदूरों और छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। उन्हें पहचान पत्र और पते के प्रमाण के आधार पर 5 किलो का मिनी LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत ₹1529 और रिफिल की कीमत ₹585 तय की गई है। प्रदेश में PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के इस अभियान के साथ सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना और पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करना है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: featuredPNG

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

4 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

4 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

4 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

4 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago