घोड़ी पर चढ़ते ही दूल्हे की थमी धड़कन, बारात में नाचते-नाचते मौत!

 श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शादी की खुशी अचानक गम में बदल गई, जब 26 वर्षीय दूल्हा (Sheopur groom death) प्रदीप जाट की घोड़ी पर बैठे-बैठे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात की है, और इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

MP में घोड़ी पर बैठते ही झुका, फिर गिरा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रदीप पारंपरिक परिधान में घोड़ी पर सवार होकर मंडप की ओर बढ़ रहा था। अचानक वह आगे की ओर झुकता है और बेहोश हो जाता है। एक रिश्तेदार उसे संभालने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक वह नीचे गिर जाता है।

बारात में मौजूद लोग समझ ही नहीं पाये, क्या हुआ?

बारात में मौजूद लोग पहले तो यह समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रदीप (Sheopur groom death) की कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत संभवतः दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

हादसे की खबर सुन दुल्हन बेहोश, परिवार में मातम

प्रदीप के मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई और शादी का माहौल शोक में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि करे तो क्या करे?

बारात के दौरान मौत का बढ़ता सिलसिला!

यह पहली घटना नहीं है जब शादी समारोह में अचानक किसी की मौत हुई हो। एक हफ्ते पहले ही विदिशा जिले में एक संगीत समारोह के दौरान नाचते समय 23 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

श्योपुर पुलिस ने क्या कहा?

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सटीक कारण पता चल पाएगा। तभी तय हो पाएगा की मौत की असली वजह हार्ट अटैक है या फिर कुछ और।

शादी समारोह में सावधानी बरतने की जरूरत!

विशेषज्ञों का कहना है कि शादी के दौरान अधिक नृत्य, थकान और तनाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। खासतौर पर अगर किसी को हृदय रोग की समस्या हो, तो अत्यधिक एक्साइटमेंट और फिजिकल एक्टिविटी से बचना चाहिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

2 minutes ago
मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां…

10 minutes ago
राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…

15 minutes ago
CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

17 minutes ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

17 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

30 minutes ago