खुल्ले पैसे की झंझट खत्म, अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे इंदौर सिटी बस के टिकट

 इंदौर
 इंदौर में सिटी और आई बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब खुल्ले पैसे लेकर सफर करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। दरअसल अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) जल्द ही इन बसों में यूपीआई से टिकट लेने की व्यवस्था करने जा रहा है।

साथ ही शहर में जर्जर हो चुके सिटी बस स्टाप को भी बदलने जा रहा है। शुरुआत में 200 नए सिटी बस स्टाप बनाए जाएंगे, जिसके टेंडर जारी हो चुके हैं। एआईसीटीएसएल सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि पीपीपी मोड पर 200 बस शेल्टर बनाने के टेंडर जारी किया गया है।

टिकट पर विज्ञापन

इसके माध्यम से राजस्व जनरेट होगा। बीआरटीएस पर बस स्टैंड, बस और रोल टिकट पर विज्ञापन के माध्यम से राजस्व जुटाया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दोनों माध्यम से कोशिश की जाएगी कि कंपनी घाटे में न रहे।

सवारी के चक्कर में आगे-पीछे चल रही सिटी बसें

शुरुआत में आपरेटर द्वारा तय टाइमिंग पर ही बसों का संचालन किया जाता था, लेकिन एआईसीटीएसएल द्वारा निगरानी नहीं रखने और लापरवाही के चलते वर्तमान में कई रूट पर सिटी बसें सवारी बैठाने की होड़ में आगे-पीछे चलती हैं। दो बसों के बीच समय अंतराल भी खत्म हो चुका है।

एक साथ दो बसें सड़क पर खड़ी होने पर जहां अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं, वहीं विवाद की स्थिति भी बनती है। सीईओ सिंह ने बताया कि सिटी बसों और उनके रूट को रिशेड्यूल किया जा रहा है, ताकि बसों के बीच समय का अंतराल बना रहे और यात्री कम समय में सुविधाजनक सफर का आनंद ले सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

8 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

8 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

8 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

8 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

8 hours ago