हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा और बालिग महिला की सहमति से बना संबंध रेप नहीं

बिलासपुर
 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एक बड़े फैसले के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल कोर्ट ने एक बालिग और शादीशुदा महिला की सहमति से बने शारीरिक संबंधों पर अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सहमति से बने शारीरिक संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में साफ किया कि किसी बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्जी और सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए याचिका खारिज करके बड़ा फैसला दिया ।

ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ पीड़िता की अपील पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्जी से बनाए शारीरिक संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। इस फैसले को काफी अहम और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला बेमेतरा से जुड़ा है ये मामला
आपको बता दें कि यह मामला बेमेतरा जिले से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की मंजूरी मांगी थी लेकिन हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट के निर्णय को ही सही माना और याचिका खारिज कर दी।

आखिर क्या था पूरा मामला
मामला कृषि महाविद्यालय में मजदूरी करने वाली महिला से जुड़ा है,वहीं पर आरोपी भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी  ने उससे बात करना शुरू किया और शादी करने का वादा किया। आरोपी उसे अपने  घर ले गया और दुष्कर्म किया। लेकिन महिला पहले से ही तीन माह के गर्भ से थी। लोक लाज से किसी को  ये बात नहीं बताई लेकिन पति के पूछने पर सारी वारदात बताई और फिर थाने में रिपोर्ट लिखाई।

ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित को बरी कर दिया गया जिस पर पीड़िता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन सुनवाई में पता चला कि महिला ने  सहमति से शारीरिक संबंध बनाया था। इसी पर  कोर्ट ने कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्जी और सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध में दुष्कर्म का मामला नहीं बनता है। कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

Admin

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago