परिजनों के आने के बाद होगी घर की सर्चिंग

भोपाल

डिंडौरी जिले में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की हत्या करने वाले उनके पति मनीष शर्मा को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आरोपी को सजा दिलाने के लिए हर एक बिंदु पर गंभीरता से काम कर रही है। निशा नापित के परिजनों के यहां पर आने के बाद उनके घर को पुलिस खंगाल कर कुछ और सबूत जुटा सकती है। इसके बाद यदि जरूरत हुई तो आरोपी मनीष शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

इस मामले में बालाघाट डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव और एसपी डिंडौरी अखिल पटेल ने आरोपी तक पहुंचने के लिए मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई। इस टीम को दोनों अफसर लगातार गाइड कर रहे थे। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण हर एंगल से जांच की गई। घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और एफएसएल  टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीएम निशा नापित का पति निकला, उसी ने निशा की गला दबाकर हत्या की थी और खून से रंगे निशा के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या को हार्ट अटैक में बदलने का प्रयास भी किया।

इसलिए की थी हत्या
 मनीष शर्मा ग्वालियर का रहने वाला है। 2020 में दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर उन्होंने गायत्री मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय से बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।  निशा ने अपनी सर्विस बुक और पैसों के लिए नॉमिन अपने पति की जगह अपनी बहन को बनाया था। हालांकि विवाद के बीच भी मनीष, निशा से मिलने के लिए उसके घर आता था। रविवार को भी मनीष, निशा से मुलाकात करने पहुंचा था। मनीष सर्विस बुक और नॉमिन में अपना नाम दर्ज करवाना चाहता था लेकिन निशा ने इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। जिसके बाद मनीष ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

6 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

6 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago