प्रयागराज कुंभ की बेहतर बिजली व्यवस्थाओं का सिंहस्थ में होगा अनुसरण

भोपाल.
प्रयागराज मेला क्षेत्र में सेवाएं देने वाला मद्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ का तीन सदस्यीय दल मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर क्षेत्र के भ्रमण पर आया । दल ने इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर का विस्तार से भ्रमण किया। दल में प्रयागराज महाकुंभ में बिजली सेवाएं देने वाले वरिष्ठ अधिकारी सर्व मनोज गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, अनूप कुमार सिन्हा शामिल रहे। इन्होंने प्रयागराज महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं संबंधी नॉलेज शेयरिंग की।

पश्चिम क्षेत्र विदयुत वितरण कंपनी के अधिकारियों को कार्यशाला के माध्यम से कुंभ में बिजली प्रबंधन सिखाया। दल ने शुक्रवार अपराह्न पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय में दिए प्रस्तुतिकरण में बताया कि मेला क्षेत्र जो मुख्य रूप से मैदान या नदी के तट पर होता है, वहां लगे बिजली पोल बिछुड़े या खोए लोगों व्यक्तियों को मिलाने के लिए कार्य करते हैं, इसकी लोकेशन, नंबरिंग, क्यूआर कोड से सही लोकेशन का एकदम पता लगाय़ा जा सकता है। प्रयागराज कुंभ में बीस हजार पोल पर स्पारल लाइटिंग लगाई गई थी, जिससे चारो ओर रोसन हुई, सूचना पट भी सभी दिशाओं से स्पष्ट दिखे। हर सेक्टर में एक एक इंजीनियर को प्रभारी बनाया गया था। साथ ही गंगा नदी के पीपा पुल के पास, 25 किमी दूर तक की पार्किंग क्षेत्र की लाइटिंग, 20 किमी क्षेत्र में नदी के पास की लाइटिंग व अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था जुटाने के तौर तरीके बताए गए।

प्रयागराज से आए दल ने सिंहस्थ 28 के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र कंपनी मुख्यालय के कार्मिकों के सवालों का जवाब भी दिया जिससे प्रयागराज जैसी सुविधाओं को सिंहस्थ में भी अपनाया जा सके। प्रयागराज के दल का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक  प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक  गजरा मेहता, मुख्य अभियंता  एसएल करवाड़िया,  एससी वर्मा,  अचल जैन,  संजय मालवीय,  पवन जैन,  सीए ठकार आदि मौजूद रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

5 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

5 hours ago