मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में जिस सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी थी, अब हुई निरस्त

भोपाल
मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में जिस सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी थी, उसे मोहन यादव सरकार ने निरस्त कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की एकपनिया नहर रहित लघु सिंचाई परियोजना 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपये की निरस्त हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और इंदौर में 11 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई हैं।

इस वजह से निरस्त की गई योजना
जल संसाधन विभाग ने परियोजना को निरस्त कर आदेश में कहा है कि प्रमुख अभियंता से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार इस परियोजना का कमांड नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आइएसपी पार्वती लिंक परियोजना से ओव्हरलेप होने के कारण स्थाई वित्त समिति द्वारा 29 अगस्त 2024 को इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त करने की सहमति दी है। इसी आधार पर अब इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त की गई है।

1 लघु सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृति
जल संसाधन विभाग ने उज्जैन एवं इंदौर जिले की कुल 11 लघु सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इनमें उज्जैन जिले की पंथपिपलाई स्टाम डेम 573.72 लाख रुपये, जमालपुरा स्टाप डेम 456.46 लाख रुपये, गोथाडा स्टापडेम 624.42 लाख रुपये, किथौडारो बैराज 871.10 लाख रुपये की परियोजना शामिल है। इसके साथ ही पिपलिया राघो नंबर-2 बैराज 506.36 लाख रुपये, रमावास नंबर-2 बैराज 634.67 लाख रुपये परियोजना तथा इंदौर जिले की ब्रह्मन पिपलिया स्टापडेम 268.90 लाख रुपये, दर्जीकराधिया स्टापडेम 264.03 लाख रुपये, कुदाना स्टापडेम 196.97 लाख रुपये, कायस्थखेड़ी स्टापडेम 343.05 लाख रुपये एवं सहाडा स्टापडेम 431.91 लाख रुपये की परियोजना शामिल है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

7 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

7 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

8 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

8 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

9 hours ago