विधानसभा में गूंजेगा नर्सिंग कॉलेज घोटाला का मुद्दा, उमंग सिंघार ने विधायकों को लिखा पत्र

भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। इसे लेकर सरकार अपना बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र के दौरान जल मिशन योजना में अनियमितताओं और नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाएगी। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखा है।
मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्र में विधायकों से उनके जिले या विधानसभा क्षेत्र में नर्सिंग होम की स्थिति और नियम विरुद्ध संचालित होने की जानकारी फोटो के साथ मांगी है। साथ ही जल मिशन की अनियमितताओं की भी जानकारी मांगी गई है। दोनों प्रमुख मामलों को तथ्यों के साथ सदन में उठाने की रणनीति कांग्रेस तैयार कर रही है। इससे यह तो तय है कि विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार होगा।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमपी मानसून सत्र 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। डॉ. मोहन यादव की सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होगा। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार मानसून सत्र में बजट पेश किया जाएगा। सरकार सत्र के दौरान आधा दर्जन विधेयक भी मंजूरी के लिए लाएगी। एमपी मानसून सत्र की बैठकें 1 से 5 जुलाई तक लगातार चलेंगी। 6 और 7 जुलाई को शनिवार-रविवार के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago