मध्यप्रदेश सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति

 भोपाल 
मध्यप्रदेश सरकार को जल्द ही किराए के विमान से मुक्ति मिल जाएगी। राज्य सरकार ने 250 करोड़ का जेट विमान खरीदा है जिसकी जल्द डिलीवरी होगी। कनाडा में सरकार का नया विमान लगभग तैयार हो चुका है। भोपाल लाने के पहले इसका परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए पायलट व दो इंजीनियर जून में कनाडा जाएंगे। विमान की जांच के ही इस काम में 50 लाख रुपए लगेंगे। अभी सरकार के पास खुद का विमान नहीं है। जरूरत के वक्त राज्य सरकार द्वारा किराए से विमान लिए जा रहे हैं।

कनाडा में राज्य सरकार का नया जेट विमान (चैलेंजर 3500) लगभग तैयार हो गया है। इसे तैयार कर रही बाम्बार्डियर कंपनी जून 2026 के अंत तक सरकार को सौंपने जा रही है। डिलीवरी लेने से पहले विमान की तकनीकी जांच की जाएगी जिसके लिए सरकार ने समिति गठित कर दी है।

विमान की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम चिह्नित की गई है। ये निजी विशेषज्ञ हैं, जो जांच के लिए 50 लाख रुपए ले रहे हैं। विमान की जांच टीम में विमानन विभाग में पदस्थ पायलट विश्वास राय, तकनीकी विशेषज्ञ जेपी शर्मा और रश्मि सिंह शामिल हैं।

250 करोड़ का है विमान, एक बार में करीब 3500 किमी का सफर तय करेगा
राज्य सरकार के नए विमान की कीमत 250 करोड़ है। यह अत्याधुनिक जेट विमान है जिसमें अनेक खूबियां हैं। नया विमान 870 प्रति किमी तक की रफ़्तार से उड़ान भर सकता है। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार यह जेट विमान एक बार में करीब 3500 किमी का सफर तय करेगा। एक वरिष्ठ अफसर ने इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विमान बताया है। अधिकारी के अनुसार ​इसमें 8 से 10 यात्री सफर कर सकते हैं। विमान में दो कैबिन क्रू अलग से होंगे।

नया जेट विमान आते ही राज्य सरकार को किराए से राहत मिल जाएगी
बता दें, अभी सरकार के पास खुद का विमान नहीं है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के हवाई दौरों या अन्य अनिवार्य सेवाओं के लिए जरूरत के वक्त राज्य सरकार द्वारा किराए से विमान लिए जा रहे हैं। इसपर हर महीने लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। नया जेट विमान आते ही राज्य सरकार को किराए से राहत मिल जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…

35 minutes ago
नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

45 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

रायपुर.  भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…

60 minutes ago
बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

​रायपुर.  प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…

1 hour ago
रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय…

2 hours ago