मध्यप्रदेश सरकार देगी नर्मदा परिक्रमावासियों को प्रमाणपत्र, डेटा अपडेट से रास्ते में होगी सुविधा

भोपाल 

प्रदेश में अब हर नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी सरकार के पास होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने नर्मदा नदी और नर्मदा परिक्रमा मार्ग से जुड़े जिलों की ग्राम पंचायतों को आदेश दिए हैं कि वे परिक्रमावासियों को प्रमाण पत्र जारी करें। इसके जरिये सरकार डेटा अपडेट करेगी। 

सरकार ने पंचायतों से कहा है कि वे परिक्रमावासियों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करें। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायतों से 31 अक्टूबर तक जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जानकारी तलब की है।

प्रदेश में नर्मदा नदी को मां नर्मदा के रूप में पूजा जाता है। हर साल कई श्रद्धालु अमरकंटक से लेकर अरब सागर और फिर वापस अमरकंटक तक नर्मदा की परिक्रमा करते हैं। अब प्रमाण पत्र होने से ग्रामीण इलाकों में परिक्रमा करते समय परिक्रमावासियों को पहचान दिखाने में आसानी होगी। प्रमाण पत्र लेने वाले परिक्रमावासियों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए।

अब आपराधिक प्रकरण वाले लोग नर्मदा की परिक्रमा नहीं कर सकेंगे

 प्रदेश के नर्मदा नदी वाले सोलह जिलों यथा अनूपपुर, डिण्डौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खण्डवा एवं खरगौन से नर्मदा परिक्रमा की जाती है तथा अब यह परिक्रमा वही लोग कर पायेंगे जिनके विरुध्द कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होगा।

परिक्रमा के दौरान पडने वाली ग्राम पंचायतों में प्रवेश के दौरान परिक्रमावासी को अपने नाम, पते एवं मोबाइन नंबर के साथ आवेदन देना होगा जिसमें उसे अण्डरटेकिंग देनी होगी कि उसके विरुध्द कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। इस आवेदन के साथ उआईडी यथा आधार या वोटर या समग्र आईडी लगाना होगी जिस पर संबंधित ग्राम पंचायत आवेदक को एक प्रमाण-पत्र जारी करेगी कि आवेदक जीवन दायिनी मांग नर्मदा की यात्रा कर रहा है।

राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने संबंधित कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र जारी कर दिया है। ग्राम पंचायत द्वारा जारी नर्मदा परिक्रमावासी होने का प्रमाण-पत्र पुलिस एवं प्रशासन भी पहचान के रुप में मान्य करेगी।

ऐसे जारी होंगे प्रमाणपत्र

    परिक्रमावासियों को ग्राम पंचायत को आवेदन देना होगा, जिसमें दो फोटो और एक पहचान पत्र लगाना होगा।
    आवेदन मिलने पर ग्राम पंचायत तय फॉर्मेट में प्रमाण पत्र जारी करेगी।
    ग्राम पंचायत को परिक्रमावासियों के लिए एक रजिस्टर बनाना होगा।
    प्रमाण पत्र दिखाकर परिक्रमावासी नर्मदा परिक्रमा के दौरान किसी भी गांव में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।
    स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी इस प्रमाण पत्र को परिक्रमावासी की पहचान के रूप में मानेंगे।
    सभी ग्राम पंचायतें भविष्य में इसी आधार पर कार्य करेंगी।
    अब तक जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जानकारी पंचायतें 15 दिन के भीतर संचालनालय को भेजेंगी।

इस निर्णय से नर्मदा परिक्रमा वासियों को पहचान के लिए दस्तावेज की कमी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकेगा और उनकी यात्रा आसान होगी।

 

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस…

25 minutes ago
CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

43 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

46 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

54 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

57 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

59 minutes ago