मौसम विभाग का प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां हो सकती है जोरदार बारिश?

भोपाल

लोकल सिस्टम एक्टिव होने की वजह से आज से तीन संभागों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार सागर, शहडोल और रीवा संभागों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में तेज बारिश की संभावना है, बाकि जिलों में तेज धूप के साथ उमस परेशान करेगी.

2 से 5 अगस्त तक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की तरफ ट्रफ लाइन शिफ्ट होने की वजह से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है. अगले से 2-5 अगस्त तक मौसम विभाग ने तीन संभाग, जिनमें रीवा, शहडोल और सागर में बारिश की संभावना जताई है.

कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय, 4 संभागों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवदाब क्षेत्र में तब्दील हो गया हैं। इसका असर प्रदेश में पूर्वी व उत्तरी हिस्से में ज्यादा रहेगा।लेकिन इंदौर में अगस्त का पहले सप्ताह व आखिरी सप्ताह में कम वर्षा होगी। वहीं दूसरे व तीसरे सप्ताह में वर्षा का स्तर सामान्य रहेगा। वही मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है।

बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के असर से बुधवार-गुरुवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है।वही पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपु, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट मध्यम से हल्की।
  • रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में भारी से अतिभारी भारी के लिए ऑरेंज अलर्ट।
  • नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ-साथ उमरिया, सिवनी, कटनी, सागर, बालाघाट, शहडोल, डिंडोरी,टीकमगढ़, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में यलो अलर्ट।
  • पन्ना, छतरपुर और सतना जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार।
  • नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों के साथ साथ गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर में भी बारिश की संभावना

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

9 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

10 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

10 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

10 hours ago