टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सम्मान,सुरक्षा एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया है। इसी क्रम मे चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र की गुम इन्शान क्रमांक 01/24 इमारतबाई पत्नी भागीरथ अहिरवार उम्र 40 साल निवासी हनुमतपुरा धरमपुरा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,आरक्षक रामकेश पटेल,ललित कुशवाहा,धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…