भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4255 रुपए

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4255 रुपए

भोपाल 

भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 18 नवंबर को 4255 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए तथा 17 नवंबर को 4236 रुपए प्रति क्विंटल  का मॉडल रेट जारी हुआ था।

राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। भावान्तर का मॉडल रेट बढ़ने का आशय यह है कि मंडी में सोयाबीन का भाव बढ़ रहा है। नमी कम होने से सोयाबीन की गुणवत्ता ठीक होने से रेट का बढ़ना स्वाभाविक है। किसानों को मंडी में अच्छा भाव मिल रहा है। वैसे भी मॉडल भाव पिछले चौदह दिन के सोयाबीन के बाजार भाव का भारित औसत है। एमएसपी से ऑक्शन भाव / मॉडल भाव के अंतर की राशि सरकार दे रही है और किसान के नुक़सान की भरपाई कर रही है।

प्रदेश में भावान्तर योजना के सफल क्रियान्वयन ने किसानों को एमएसपी की राशि मिलने की गारंटी दी है। व्यापारियों को मंडी से व्यापार मिल रहा है, जो उपार्जन की वजह से प्रभावित हो जाता है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

7 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

15 minutes ago
नौतपा की भीषण गर्मी का असर, रोज 500 चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप

नौतपा की भीषण गर्मी का असर, रोज 500 चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप

बालोद. बालोद जिले के सबसे बड़े नगर पालिका दल्लीराजहरा में नौतपा के दौरान बीएसपी एमव्हीटी…

20 minutes ago
जनसुनवाई में आत्मदाह की घटनाओं पर भड़के CS अनुराग जैन, कलेक्टरों से पूछा- यही सुशासन है?

जनसुनवाई में आत्मदाह की घटनाओं पर भड़के CS अनुराग जैन, कलेक्टरों से पूछा- यही सुशासन है?

भोपाल ये बात मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार…

29 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

1 hour ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

1 hour ago